Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

दो युवकों का शव एक ही पेड़ पर लटके मिला, इलाके में मची खलबली

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। यहां के जंगल में दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिलने से पूरे इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है। यह वारदात जंगल के उस हिस्से में हुई जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। शवों की हालत देखकर पुलिस कडियों को जोडने में जुटी है। कोरबा पुलिस की स्पेशल टीमें अब वारदात स्थल से सबूत जुटाने में लगी हैं। फॉरेंसिक एक्सपट्र्स को भी मौके पर बुला लिया गया है।
शवों की पहचान
फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में लापता लोगों की सूची खंगाल रही है।
वारदात का वक्त
पुलिस का अनुमान है कि यह घटना 1 अप्रैल की देर रात की हो सकती है।
संदिग्ध एंगल
घटनास्थल पर किसी संघर्ष के निशान मिले हैं या नहीं, पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। तब तक गांव में डर और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!