रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास कार्यों, मानसून पूर्व तैयारियों और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कई नई जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया को संबोधित कर कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देंगे। सरकार की इस बैठक को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विकास और योजनाओं को गति देने से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।
Author: Lok Varta24 News
Post Views: 154




