Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

दर्री मुख्य मार्ग में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत दुसरा घायल

कोरबा। दर्री-कोरबा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें मौके पर ही एक युवक ने दम तोड़ा दुसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी से जमनीपाली से कोरबा की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर तड़के सुबह दर्री स्थित मेमन बूट हाउस के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान सरदार वल्लभभाई पटेल नगर कॉलोनी निवासी (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं दुसरी तरफ फरार वाहन चालक को पुलिस पतासाजी में जुट गई है।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!