एसडीएम आनंद नेताम ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ग्राम जामवंतपुर निवासी रामकुमार कुशवाहा (पिता रघुनाथ कुशवाहा) द्वारा निर्माण कार्य में आपत्ति जताई जा रही थी, जिसके चलते कार्य बाधित हो रहा था। इस पर एसडीएम ने संबंधित व्यक्ति को कड़ी चेतावनी देते हुए विवाद समाप्त करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में संतोष का माहौल है और मुक्तिधाम निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढऩे की उम्मीद है।