सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में वायरल हुए जुआ खेलने के वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है। वहीं आरक्षक पंकज सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है|
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग जंगल क्षेत्र में जुआ खेलते नजर आ रहे थे। यह वीडियो रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कुमेली जंगल का बताया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जांच के बाद यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Lok Varta24 News
Post Views: 181







