सक्ती। सक्ती जिले के बंदोरा गांव में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने युवक पर ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात की निर्ममता से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।
वहीं, एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही है।
फिलहाल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Author: Lok Varta24 News
Post Views: 179





