कोरबा। भाजपा के द्वारा मंडल अध्यक्ष पद के लिए 35 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसके आधार पर 35 वर्ष वालों को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। अब युवा मोर्चा में भी आयु निर्धारित करने की बात कही जा रही है। 32 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित हो सकती है। रायपुर में आयोजित एक बैठक में इस मामले में चर्चा भी हुई थी लेकिन अधिकृत रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई। 32 वर्ष की आयु अगर निर्धारित होती है तो कई दावेदार मायूस हो जाएंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद के लिए मुख्य दावेदार में अनूप यादव, मुकेश कौशिक, वैभव शर्मा, किशन केशरवानी के नाम सामने आ रहा हैं। आपको बता दे कि वैसे इस चुनाव को अभी वक्त है। इसके बाद भी आयु सीमा को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसी तरह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रीति स्वर्णकार, अभिलाषा वर्मा, प्रतिमा सोनवानी के नाम चर्चा में हैं।
