Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

मकान मालिक किराया लेने के नाम से घर में महिला से किया छेडखानी और दिया जान से मारने की धमकी


कोरबा। महिला के साथ छेडछाड़ व अभद्र व्यवहार तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छेडछाड व जान से मारने की धमकी कोई और नहीं बल्कि मकान मालिक ही है, जो अपने किरायेदारों से शराब पीकर किराया लेने के नाम पर उनके घर जाकर यह वारदात किया। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला व अन्य किरायेदारों ने लिखित सामुहिक हस्ताक्षर शिकायत पत्र जिला पुलिस कप्तान करते हुए वैधानिक कार्रवाई की मांग किएं है।


घटना बालको थानांगर्त नेहरू नगर की है जहां पीड़िता श्रीमती उत्तरा दिव्या उम्र 31 वर्ष पति आकाश दिव्या जो कि जितेन्द्र जांगड़े के मकान में किराएं के मकान में रहती है। घटना 12 सिंतबर 2024 की रात्रि करीब 10.30 बजे मकान मालिक जितेन्द्र जांगड़े शराब पीकर मकान किराया लेने के नाम पर आया, इस वक्त पीड़िता ने मकान मालिक जितेन्द्र जांगड़े से कहीं कि आप शराब पीए हालत में है कल आकर बात कीजिएगा इतना सूनते ही जितेन्द्र जांगड़े के द्वारा पीडित उत्तरा दिव्या से मॉ बहन की अशलील गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगा कि मै अपनी पत्नि का मर्डर कर के जेल काटकर आया हूं। तूम लोग क्या चीज हो मेरे लिए। तूम लोगो को भी मारकर फेंकवा दूंगा। ऐसा कहते हुए किराएदार महिला के साथ छेड़छाड किया, यहीं नहीं बीच बचाव करने आई अन्य किरायादार महिलाओं के साथ भी अशलील गाली गलौच करते हुए छेडछाड किया गया।
             अपने लिखित शिकाश्त पत्र में महिलाओं ने यह भी उल्लेख किए है कि उक्त व्यक्ति अपराधी किस्म का व्यक्ति है। पूर्व में अपनी पत्नि की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। उसके द्वारा कभी भी मेरे एवं किराया में रहने वाले अन्य महिलाओं के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इस लिए उपरोक्त व्यक्ति के विरूद्व प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग किए है।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!