Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

यहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 59वर्षों से निकाली जा रही है, सुखलाल यादव की अहम भूमिका

रिपोर्ट/ सत्यम जायसवाल
कोरबा@कटघोरा। कटघोरा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू किया गया। विगत 59 वर्षों से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा स्व. जगमोहन महाराज द्वारा पुरानी बस्ती में शुरू किया गया था। वही परंपरा आज तक चली आ रही है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पुरानी बस्ती से शुरू होकर कारखाना मोहल्ला दुर्गा मंदिर, मोहल्ला बाजार मोहल्ला, मेन रोड बस स्टैंड होते हुए पुनः पुरानी बस्ती गोकुल जायसवाल के निवास स्थान में विराजेगी।
भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए घर-घर रंगोली बने हैं, सभी लोग भगवान का इंतजार करते रहते हैं। भगवान की रथ यात्रा 5 से 6 वार्ड में भ्रमण कराया जाता है जिससे हजारों की संख्या में दर्शन पाकर खुश रहते हैं।
स्व. जगमोहन महाराज के बाद उसके शिष्य सुखलाल यादव द्वारा रथ यात्रा की कमान सम्हाली। उनके साथ कान्हा, दौलत यादव, महेंद्र, होरी, दीपा खुशबू, पिंकी मोंटी का अथक सहयोग रहा। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बाजे गाजे नाचते हुए निकाली गई। इस मौंके पर काफी संख्या में श्रद्धालू पूजा अर्चना के लिए उपस्थित हुए। इतना ही नहीं रथ यात्रा की रस्सी खींचने के लिए भी लाइन में लोग खड़े दिखें घंटों भर।

 

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!