Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

आइएनडीआइए सरकार बनाएगी या नहीं ? राहुल गांधी ने दिया सीधा यह जवाब……


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी मौजूद थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आज चुनाव के जो रिजल्ट आए हैं वो जनता का रिजल्ट है। ये जनता की जीत है। ये लड़ाई मोदी बनाम जनता है।

ये लोकतंत्र की जीत है- खरगे
18वीं लोकसभा चुनाव में हम विनम्रता से रिजल्ट स्वीकार करते हैं। यह स्पष्ट हो चुका है कि ये मैंडेट पीएम मोदी के खिलाफ है। ये मोदी जी की नैतिक हार है। हमारे खाते सीज किए गए। सरकारी एजेंसियों ने कदम-कदम पर बाधाएं डाली। ये लोकतंत्र की जीत है।

ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन ने सिर्फ एक राजनीतिक दल के लिए नहीं लड़ी। विपक्ष ने सरकार एजेंसियों के खिलाफ भी चुनाव लड़ी। इन संस्थानों को मोदी सरकार ने डराया और धमकाया है। ये चुनाव ईडी, सीबीआई के खिलाफ था। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। राहुल गांधी ने आगे कहा, जब इन लोगों ने (मोदी सरकार) ने हमरे बैंक खाते फ्रीज किए। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला तो मुझे भरोसा था कि हमारे देश की जनता संविधान बचाने के लिए वोट करेगी। हमने आई.एन.डी.आई. गठबंधन की इज्जत की। देश को हमने नया विजन दे दिया है।

सरकार गठन को लेकर क्या बोले राहुल गांधी ?
संवाददाता सम्मेलन ने जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आई.एन.डी.आई. गठबंधन सरकार बनाने के लिए क्या सोच रही है? इसपर राहुल गांधी ने कहा,ष्हम अपने आई.एन.डी.आई. गठबंधन के नेताओं से बातचीत करने के बाद इस मुद्दे पर फैसला लेंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने कहा कि ये मेरी बहन की मेहनत की जीत है, जो इस प्रेस कॉन्फेंस में हमारे पीछे छुपी हुई है।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!