Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

कांग्रेंस का गढ़ कहलाने वाला एमसीबी जिला के कार्यक्रर्ता शनेः-शनेः भाजपा में शामिल, जानिए क्या है कारण


लोकवार्ता 24 न्यूज डेस्क
कोरबा। लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में शनिवार 4 मई 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोयलांचल चिरमिरी में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार के लिए विकासखंड खडगवां में विशाल आमसभा को संबोधित किया। जिसमें श्याम बिहारी जायसवाल, भईयालाल राजवाडे बैकंठपुर, रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत, धर्मजीत सिंह तखतपुर, कोरबा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय उपस्थित थीं। इसी कार्यक्रम के दौरान बड़ा हैरान करने वाला दृष्य देखने को मिला। जब कांग्रेंस के युवा नेता प्रमोद सिंह, अशोक गुप्ता सहित तमाम कांग्रेंसी नेताओं को मुख्यमंत्री ने भाजपा के केशरिया पट्टा का हार पहनाकर भाजपा में शामिल कर सुखद भविष्य की कामनाएं दीं जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रमोद सिंह वर्षों से कागेंस में सक्रिय रहे है जिन्होने दो दिन पूर्व कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा के चिरमिरी प्रवास के दौरान मंच पर बड़ा पूष्पहार पहनाकर स्वागत किया था। इसी प्रकार एक दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पूत्र अजय सिंह उनके निवास पहुंचकर मुलाकात भी की थी, इसके बावजूद कांगें्रस छोड़कर भाजपा में जाना कोई सामान्य बात नहीं है। चर्चा है की कांग्रेस के बड़े नेता एवं काग्रेंस प्रत्याशी सहित वर्तमान चुनाव की बागडोर संभल रहे कागेंस नेताओं के व्यवहार से उनके संबंध को बड़ा अघात पहुंचा है। शायद यहीं वजह है कि प्रमोद सिंह ने रातों-रात बड़ा निर्णय लेकर भाजपा की ओर कदम बढ़ाया है।

क्या कहते है युवा नेता प्रमोद सिंह
नवगठित एमसीबी जिला के युवा नेता प्रमोद सिंह ने लोकवार्ता 24 न्यूज से फोन से चर्चा करते हुए बताया कि मै वर्षो से कांग्रेंस का ईमानदार सिपाही था। लगातार कांग्रेंस पार्टी के नियम व दायरों में ही रहकर सदैव काम किया पर कांग्रेंस पार्टी नेे मुझे आज तक महत्व नहीं दिया, हमेशा दरकिनार ही किया। जिससे में नाराज होकर अपने साथियों के साथ भाजपा शामिल हो गया हुं।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!