Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

संस्कार भारती इकाई कटघोरा का गठन, अध्यक्ष विनय सिंह एवं सचिव कन्हैया यादव


कोरबा। कटघोरा संस्कार भारती इकाई की कार्यशाला हनुमान मंदिर राधा सागर में संपन्न हुआ। एक दिवसीय कार्यशाला में पदाधिकारी का परिचय एवं साल भर में छः उत्सव की व सक्रिय सदस्यता की भागीदारी एवं अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई। एक दिवसीय कार्यशाला में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित हो अपने-अपने विचार व्यक्त भी किए। उपस्थित जनों ने कहा की छत्तीसगढ़ में कोई ऐसी संस्था नहीं है जो की वर्ष में इन 6 उत्सवों को संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार मनाया हो जिसमे नए वर्ष प्रतिपदा, गुरु पूर्णिमा, कृष्ण जन्माष्टमी, दीपावली मिलन, भारत माता पूजन समारोह, भारत मुनि दिवस मनाया जाता है। प्रांतीय महामंत्री हेमंत माहुलिकर एवं जेएस. मानसर की उपस्थिति में इकाई की पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संस्कार भारती कटघोरा इकाई के अध्यक्ष विनय सिंह गहलोत बनाए जबकि मंत्री के दायित्व में कन्हैया यादव व राज यादव कोषाध्यक्ष रहेंगे।
            मातृ शक्ति प्रमुख का दायित्व श्रीमती हेमलता सिदार को दिया गया। ज्ञात हो कि सत्र 2024-25 के लिए उक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संस्कार भारती नियमित रूप से छः उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष करती आ रही है जिसके लिए इस वर्ष इन पदाधिकारियों के नेतृत्व कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!