Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

दीपका मंडल द्वारा गांव चलो घर चलो अभियान के तहत सघन जन संपर्क कर वार्डवासियों को भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी दीपिका मंडल द्वारा मंडल के द्वारा दीपका नागिन झोरखी वार्ड 1 में गांव चलो घर चलो अभियान के तहत सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर घर-घर जाकर हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही यह भी बताया गया की डबल इंजन की सरकार देश में चल रही है और अब छत्तीसगढ़ में भी विष्णु देव के नेतृत्व में अनेक लोक कल्याण की योजनाएं बन रही हैं। इन सभी योजनाओं का आम जनमानस को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत आज वार्डवासियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना महतारी बंधन योजना जैसी अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं चल रही है देश में इन सभी योजनाओं से आम जनमानस को भरपूर लाभ मिल रहा है। दीपका मंडल के कार्यक्रताओं ने लोगो से आह्वान भी किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार 400 पार के भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है। गांव चलो घर चलो अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा, पार्षद श्रीमति संगीता साहू भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह, महामंत्री राजू प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष धर्म तिवारी, राजेंद्र साहू, मीना सिन्हा, मधु राठौर,, नवीन साहू, खालिद खान, दीपक दुबे, नौशाद खान, हितेश यादव, संदीप पाल एवं भारतीय जनता पार्टी दीपका के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!