Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

केवल थाली पीटने, घंटा बजाने, मोबाइल फोन दिखाने और भूख से मरने के लिए हैं-राहुल गांधी

रिटायर्ड सैनिक और मजदूर को राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी में साथ बैठाया।
कोरबा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर के मणिपुर से शुरू हुई। कोरबा में भारत न्याय यात्रा की शुरुवात भैंसमा से हुई जिसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंची और जहां राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नफरत और हिंसा अन्याय के कारण बढ़ रही है। लोगों ने कहा इसका कारण बेरोजगारी, महंगाई और डर है, इसलिए हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा। आगे कहा कि अरबपति भी उतना ही टैक्स दे रहा है जितना आम आदमी दे रहा है। जीएसटी का पैसा आपकी जेब से सरकार के पास जाता है। आप जीएसटी भर रहे हैं और आपका पैसा वहीं 2-3 लोगों के पास जा रहा है। राहुल गांधी ने मौजूद एक व्यक्ति के मोबाइल को लेकर कहा है। ये मोबाइल चाइना का है। ऐसे मोबाइल अडानी और अंबानी बनाते हैं। जिससे उन्हें और चाइना को फायदा हो रहा है। इससे आम आदमी को कोई फायदा नहीं है। रिटायर्ड सैनिक और मजदूर को राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी में साथ बैठाया।

गरीबों और पिछड़ों को कुछ नहीं मिल रहा
राहुल गांधी ने कहा, पिछड़े वर्ग, दलित और आदिवासी देश की आबादी का 74 प्रतिशत हिस्सा हैं, लेकिन इन समुदायों का एक भी व्यक्ति भारत की शीर्ष 200 कंपनियों का मालिक या प्रबंधन में नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा इसे हिंदू राष्ट्र कहती है, लेकिन देश की 74 फीसदी आबादी और आम गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे केवल थाली पीटने, घंटा बजाने, मोबाइल फोन दिखाने और भूख से मरने के लिए हैं।

अंबानी और अडाणी का किया जिक्र
कांग्रेस सांसद ने कहा, मुझे बताओ, क्या आपने राम मंदिर उद्घाटन में किसी गरीब, मजदूर, बेरोजगार व्यक्ति या छोटे व्यवसायी को देखा है? मैंने केवल अडाणी जी, अंबानी जी, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अन्य बड़े व्यापारियों को देखा। अडाणी जी, अंबानी जी और उनके परिवार बड़े बयान दे रहे थे। कांग्रेस नेता ने इसे आर्थिक अन्याय करार देते हुए आरोप लगाया, लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, जबकि अडाणी और अंबानी चीनी सामान बेचकर लाभ कमा रहे हैं।

जनता को जागरूक होने को कहा
 राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने पिछड़े, दलित और ओबीसी व्यक्तियों को बड़े अस्पतालों या विश्वविद्यालयों के मालिकों के रूप में देखा है। उन्होंने कहा, ष्आप सो गए हैं और नुकसान स्वीकार कर लिया है। 24 घंटे श्जय श्री राम, जय श्री राम का जाप कर रहे हैं। यह अच्छा है, लेकिन आपका पैसा हर दिन छीना जा रहा है और आप भूख से मर रहे हैं।

पीएम मोदी की जाति पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और दावा किया कि वह पहले सामान्य श्रेणी की जाति में थे, जिसे 2000 में मोदी के नेतृत्व वाली तत्कालीन गुजरात भाजपा सरकार के तहत ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) सूची में शामिल किया गया था। उन्होंने कहा, अब आप कहेंगे कि मैं भी ओबीसी नहीं हूं। मैं ओबीसी नहीं हूं, लेकिन मुझे अन्याय पसंद नहीं है।

अग्निवीर को लेकर केंद्र सरकार पर किया कटाक्ष
कांग्रेस सांसद ने सशस्त्र बलों द्वारा अग्नि वीरों के रूप में सैनिकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की भी आलोचना की और दावा किया कि सेना और देश को दो भागों में विभाजित किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने एक सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी को माइक्रोफोन की पेशकश की, जो उनकी जीप में उनके साथ था और बाद में उन्होंने सरकारी रिक्तियों के लिए भर्ती पर बात की।

कोरबा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी ने अपनी दादी और पिता की प्रतिमा का किया अनावरण
टीपी नगर चौक से इंदिरा स्टेडियम स्थित इंदिरा शक्ति स्थल के लिए पैदल रवाना हुए। यहां परिसर में स्थित स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समिति कांग्रेस के नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने कोरबा में अपनी दादी और पिता की प्रतिमा का अनावरण किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जीप में हुए सवार
दर्री हसदेव बराज के पास राहुल गांधी रुके। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जीप में सवार हुए। फिर दर्री की ओर आगे काफिला बढ़ा। काफिला कटघोरा पहुंचा। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए भव्य स्वागत किया। जानकारी के लिए बता दें कि 11 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। रेंगालपाली सभा स्थल के आस-पास दीवारों पर लिखे नारों को लेकर समर्थक आपस में भिड़ गए। कई दीवारों पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी नाम मिटाकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल का नाम लिख दिया गया। नाम लिखने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लोकसभा चुनाव के माहौल आपसी गुटबाजी पार्टी पर भारी पड़ सकती है। 13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा शुरू होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी। 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज देंगे। रायगढ़ खरसिया, सक्ती, कोरबा से लेकर अंबिकापुर, रामानुजगंज तक ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेतागण यात्रा की तैयारियो को स्वंय निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!