Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव की कथनी और करनी में नहीं है अंतर तो तत्काल लगाऐं रोक हसदेव के वनों की कटाई पर-जावेद खान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के अनुसार मनुष्य जीवन में वनों का विशेष महत्व फिर क्यों काटे जा रहे हैं हसदेव के लाखों वन
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने जगदलपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से वन संरक्षक एवं वनोपज आधारित आजीविका संवर्धन हेतु संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन में उनके द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिए गए उद्बोधन पर सवाल करते हुए पूछा है कि किरण देव जी के अनुसार मनुष्य के जीवन में वनों का विशेष महत्व है हमें वनों की रक्षा करना चाहिए ऐसा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव जी का मानना है जो कि बेहद ही सराहनीय और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक और प्रकृति प्रेम वाली सोच को दर्शाता है परंतु आज कोल माइनिंग के नाम पर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के ही संरक्षण में हसदेव के लाखों वनों को काटा जा रहा है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुकदर्शक बने बैठे हैं हसदेव वनों की कटाई पर कुछ भी कहने से बचते दिखते हैं,एक तरफ हसदेव वनों की रक्षा करने आगे आने वालों को नजरबंद कर वनों की कटाई की जा रही है दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वनों की रक्षा करने प्रेरित कर क्या खुद की सरकार के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से मोर्चा खोल रहे हैं यह भी उन्हें स्पष्ट करना चाहिए,किरण देव हसदेव वनों की रक्षा करने स्वयं सीधे आगे क्यों नहीं आ रहे हैं,क्यों केन्द्र की मोदी सरकार को हसदेव के वनों को काटने से रोक नहीं पा रहे हैं ऐसी कौन सी शक्ति उन्हें वनों की रक्षा करने से रोक रही है इस बात को उन्हें जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए,जबकि केन्द्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है एवं वे स्वयं आज छत्तीसगढ़ भाजपा के नेतृत्व कर्ता हैं।
           जावेद ने कहा है यदि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव की कथनी और करनी में अंतर नहीं है और वे सच में प्रकृति प्रेमी हैं तो उन्हें तत्काल प्रदेश की जनता की जनभावनाओं,आदिवासियों के जल जंगल और जमीन के हित को ध्यान में रखते हुए,आदिवासियों के हसदेव वनों के लिए लगातार किये जा रहे संघर्ष को देखते हुए हसदेव के वनों की कटाई पर रोक लगवाने पहल करनी चाहिए एवं मनुष्य के जीवन में वनों का विशेष महत्व वाले बयान को सार्थक कर दिखाना चाहिए।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!