Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेंस की बनी सरकार तो यह सब मिलेगा, राहुल के बाद अब प्रियंका ने की ये वादा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जालबंधा एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखती है तो 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलगी।

प्रियंका गांधी ने किया वादा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी की राज्य में फिर से सरकार बनती है तो स्वयं सहायता समूहों के ऋण माफ होंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए प्रति गैस सिलेंडर 500 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने के लिए महतारी न्याय योजना शुरू करेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुफ्त इलाज मिलेगा।

राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और पद्मावती देवी को किया याद
प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़ की यह धरती राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और पद्मावती देवी की कर्मभूमि है। यहां पद्मावती देवी ने समाज सेवा से जुड़े अनेक कार्य किए। पंडित नेहरू और रविशंकर शुक्ल ने पद्मावती के समाज सेवा के कार्यों को देखकर उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि पद्मावती और इंदिरा का बहुत करीबी रिश्ता था। भूपेश बघेल ने कांग्रेस की तरफ से ये रिश्ता बखूबी निभाया और वादे के मुताबिक खैरागढ़ को नया जिला बनाया।

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
इस दौरान प्रियंका ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आप उन लोगों को वोट देंगे, जो आपको धर्म के नाम पर गुमराह करते हैं और केवल आपके जीवन में समस्याएं लाते हैं या उस पार्टी को वोट देंगे जो आपके विकास और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए काम करती है।

छत्तीसगढ़ में सबसे कम है बेरोजगारी- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज सबसे कम बेरोजगारी है। छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रदेशों से लोग काम करने के लिए आ रहे हैं। आपको यहां सरकार से राहत मिल रही है, खेती-किसानी अच्छी हो रही है। जबकि आपके पड़ोस के मध्य प्रदेश में केवल घोषणाएं और घोटाले हो रहे हैं।

 

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!