कोरबा/कटघोरा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का गठन कोरबा जिला के उपनगरीय क्षेत्र में भी बड़ें जोरो शोरो के साथ हो रहा है अखबार वितरक करने वाले अब संगठन का महत्व को जानते हुए जुड़ रहे है। इसी तारतभ्य में 10 अक्टूबर 23 को छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कटघोरा इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल यादव (बबलू), उपाध्यक्ष विजय दास (केडी) सचिव गौर व गुप्ता, सहसचिव विनय डिक्सेना, कोषाध्यक्ष सुनील, संरक्षक रोशन दास, अरविंद साहू व कार्यकरणी सदस्य कान्हा, बॉबी, दुर्गा, प्रिंस व अन्य सदस्य बनाये गए। नये पदाधिकारियों ने कहा कि आज अखबार वितरण करने वाले वितरक अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी निभाते है चाहे बरसात हो या ठंड हो या गर्मी अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करते हैं। और लोगों तक देश-दुनिया की खबरों को पहुंचाते हैं। कटघोरा में नव गठित पदाधिकारी ने कहे कि आने वाले समय मंे शासन-प्रशासन से अखबार वितरण करने वाले बंधुओं के हित मे मांग भी की जाएगी।
