Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

बीजेपी की 64 उम्मीदवारों की सूची जारी, पूर्व सीएम रमन सिंह को राजनांदगांव से टिकट मिला, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मदद्देनजर भाजपा ने सोमवार दोपहर 64 उम्मीदवारों की सूची जारी की। यह भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांद गांव से उम्मीदवार बनाया है। सूची में तीन सांसदों को टिकट दिया गया है, जबकि दो पूर्व आईएएस और नौ महिलाएं शामिल हैं। दूसरी सूची में भाजपा ने 19 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति पर भी भरोसा जताया है।

पहली सूची में थे 21 उम्मीदवारों के नाम
इससे पहले भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें कांकेर से आशाराम नेताम, प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी और कोरबा से लखनलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया गया था। पहली सूची में भाजपा ने 10 अनुसूचित जनजाति और एक एससी के अलावा सांसद विजय बघेल के नाम पर मुहर लगाई थी।

कमजोर सीटों पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, भाजपा जिन सीटों पर कमजोर है, वहां पर अपने प्रत्याशियों का एलान पहले कर चुकी है। वहीं, इस बार के चुनाव में जाति समीकरण को भी प्राथमिकता देकर लिस्ट जारी करने की रणनीति बनाई गई है।

 

यहां देखें भाजपा की पहली लिस्ट

 क्रमांक  विधानसभा क्षेत्र    उम्मीदवार
1   प्रेमनगर (4)     भूलन सिंह मरावी
2 भटगांव (5)  लक्ष्मी राजवाड़े  
3 प्रतापपुर (अजजा) (6) (ST) शकुंतला सिंह पोर्थे
4  रामानुजगंज (अजजा) (7) (ST)   रामविचार नेताम
5 लुन्द्र (अजजा) (9) (ST)  प्रबोज मिंज  
6  खरसिया (18)  महेश साहू       
7  धर्मजागढ़ (अजजा) (19) (ST)   हरिश्चन्द्र राठिया
8 कोरबा (21)   लखनलाल देवांगन
9 मरवाही (अजजा) (24) (ST)  प्रणव कुमार मरपच्ची
10  सरायपाली (अजा) (39) (SC)   सरला कोसरिया
11 खल्लारी (41)  अलका चंद्राकर
12  अभानपुर (53)  इन्द्रकुमार साहू    
13  राजिम (54)    रोहित साहू
14 सिहावा (अजजा) (56) (ST)  श्रवण मरकाम
15 दौंडी लोहारा (अजजा) (60) (ST)     देवलाल हलवा ठाकुर
16 पाटन (62)  विजय बघेल, सांसद
17 खैरागढ़ (73)  विक्रांत सिंह    
18 खुज्जी (77)   गीता घासी साहू
19 मोहला मानपुर (अजजा) (78) (ST)  संजीव साहा
20  कांकेर (अजजा) (81) (ST)  कांकेर (अजजा) (81) (ST)
21 बस्तर (अजजा) (85) (ST)  मनिराम कश्यप

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!