Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

हसदेव ताप विद्युत गृह परिसर वेस्ट में की चलाया गया स्वच्छता सेवा अभियान

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में स्वच्छता ही सेवा अभियान 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।
मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने संयंत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसी अनुक्रम में उनके नेतृत्व में 1 अक्टूबर 2023 को संयंत्र व आवासीय परिसर के स्थानों को स्वच्छ रखने हेतु 1 घंटे का श्रमदान दिया गया।
                इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने अपने उदबोधन में शपथ में उल्लेख की गई बातों को अपने आचरण में आत्मसात् किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमें स्वच्छता को व्यवसाय की अवधारणा देते हुए भारत को कचरा मुक्त बनाकर देश की प्रगति और खुशहाली में अपना योगदान देना चाहिए।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!