Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कटघोरा ब्लॉक द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान

कोरबा। प्रदेश का कर्मठ व सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश के आलावा प्रदेश के प्रत्येक संभाग व जिला व ब्लॉक स्तर में सोशल कार्य करती आ रही है। इसी तारतभ्य में कोरबा जिलें में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम व प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल के नेतृत्व में कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर की गई। यूनियन के इस कार्यक्रम में कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल थे। यूनियन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में निम्नलिखित शिक्षकों का छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के द्वारा सेवानिवृत्ति शिक्षक देवघर लाल, पारस योगी, अशोक राठौढ, नंदकुमार जायसवाल, आईएस सिदर को किया गया। वहीं दुसरी ओर वर्तमान शिक्षकों व शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया जिसमें मुख्य रूप से कर देवांगन, व्याख्याता श्रीमती राम कुमारी देवांगन, शिक्षिका स्वामी आत्मानंद विद्यालय तथा सुश्री तनु पाठक शिक्षिका स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कटघोरा को किया गया।
                    इस मौके पर कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने कहा उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु अर्थात् शिक्षक हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं इसे ही हम शिक्षा के अनेकों सोपान करते हैं तथा अपने मुकाम को हासिल करते हैं। श्री कुमार ने कार्यक्रम के विषय में छत्तीसगढ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा इकाई के पदाधिकारी व सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की तथा उन्हें कार्यक्रम आयोजन की बधाई भी प्रेषित किए। मंच का संचालन कोरबा जिला उपाध्यक्ष मुकेश भारती ने की।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!