Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

नाले में मिला दो युवकों का शव, करंट की चपेट में आने से मौत, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कटौद में कोकड़ी नाले में दो दोस्त देव यादव उम्र 23 साल और रवि केवट उम्र 22 साल का शव मिला है। दोनों की करंट लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है। शव के पास से लोहे का राड़ भी मिला है। और खंभे से तार भी खींची हुई मिली है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
                 मिली जानकारी के मुताबिक कटौद गांव के पास कोकड़ी नाला पर दो दोस्त देव यादव और रवि केवट की शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग नाले के पास निस्तारी के लिए गए हुए थे तब यह जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनो युवकों की लाश को नाला से बाहर निकाला गया है। टीआई तुल सिंह ने बताया की दोनों की लाश में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले है। दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल पाएगा।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!