स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां दिनभर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क पर अतिक्रमण के चलते वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि ठेले और अस्थायी दुकानें सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेती हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और यातायात विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।