जानकारी के मुताबिक, कारोबारी रितेश उप्पल के घर के आंगन में रखा गैस सिलेंडर देर रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना की शिकायत उन्होंने राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है।
इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति सिलेंडर उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है।
पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि घर के बाहर रखे गैस सिलेंडर और अन्य सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।