Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

नशे में रफ्तार पर रायपुर पुलिस का शिकंजा! 10 दिनों में 614 ड्राइवर पकड़े, ऑडी-बीएमडब्ल्यू भी जप्त

रायपुर। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर शहर के अलग-अलग चैक-चैराहों में चलाए जा रहे सघन अभियान में पिछले 10 दिनों के भीतर 614 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने कई महंगी कारों को भी पकड़ा, जिनमें बीएमडब्ल्यू और आॅडी जैसी लग्जरी गाडियां शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के निर्देशन में शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार रायपुर में हर साल करीब 600 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है और इनमें बड़ी वजह नशे की हालत में वाहन चलाना माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर भर में सख्त चेकिंग अभियान शुरू किया है।
              अभियान के तहत 8 मार्च को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक ही दिन में छह अलग-अलग चेकिंग प्वाइंट लगाए गए, जहां 86 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए। पुलिस ने मौके पर ही उनकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और शहर वासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और तेज रफ्तार व लापरवाही से होने वाले हादसों से सबक लें, ताकि खुद और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!