चारों तरफ खोजबीन की रिश्तेदारों में दोस्तों से पतासाजी की, मोबाइल नंबर 7067224186 चला रहा था,वो भी बंद है। पता नहीं चलने पर कोरबा सीएसईबी चैकी में 22 फरवरी को गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराया है। पिता चुमन लाल कुर्रे ने सूचना रिपोर्ट में बताया कि उसका लड़का शुभम कुमार कुर्रे 26 वर्ष जो कि आखिरी बार 15 फरवरी 2026 को कोसा सेंटर दुकान में काम पर आया था दो दिन बाद 18 फरवरी को काम पर नहीं आने की जानकारी कोसा सेंटर दुकान संचालक ने दिया था, पुत्र शुभम शिक्षा में ग्रेजुएट हैं , सफेद एवं काला कलर का चेक शर्ट पहना हुआ है एवं काला पेंट चमड़े के जूता पहना हुआ है लंबाई 5 फीट 2 इंच एवं कलर गोरा पतला दुबला है। सीएसईबी चैकी प्रभारी ने सूचना रिपोर्ट दर्ज के बाद खोजबीन चालू कर दिया है। चुमन लाल कुर्रे ने बताया कि पुत्र की खोजबीन लगातार किया जा रहा है, अभी तक कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होंने अपील की है कि -हम बहुत परेशान हैं पुत्र, जहां भी हो जल्द से जल्द अपने घर आ जाओ और फोन करके हमें बताओ की कैसे हाल में हो कहां पर हो।