Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर दावा किया है कि कार्यालय परिसर को 12 बमों से उड़ा दिया जाएगा। इस सनसनीखेज सूचना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। धमकी मिलते ही बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। पासपोर्ट कार्यालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर कार्यालय के भीतर मौजूद स्टॉफ और आगंतुकों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया है। हालांकि, अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने एहतियातन आसपास के इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मामले में सिविल लाईन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने पुष्टि करते हुए बताया कि धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु राज्य से भेजा गया प्रतीत होता है। पुलिस की साइबर सेल टीम ईमेल के आईपी एड्रेस और तकनीकी इनपुट के जरिए भेजने वाले की सटीक लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। प्राथमिक जांच में यह किसी शरारती तत्व की हरकत या गहरी साजिश, दोनों ही कोणों से देखी जा रही है।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!