रायगढ़| रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में ही फंस गये। इस दौरान दोनों गाड़ियों में आग लगने से दोनों वाहनों के ड्राइवरों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर के वक् घरघोड़ा से कुडुमकेला मार्ग पर ये हादसा घटित हुआ। जहां तेज रफ्तार हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के केबिन में ड्राइवर फंस गए। जिसके कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका।
Author: Lok Varta24 News
Post Views: 137



