बालोद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक आरक्षक की जान चली गई। आरक्षक ठनेश टेमार्य, जो बालोद थाना में पदस्थ थे, अपनी ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक ठनेश टेमार्य समंस-वारंट तामील करने के लिए मोटरसाइकिल से ग्राम देवारभाट, जमरूवा और जगतरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे ग्राम सिवनी मुख्य मार्ग पर गांधी इंटरप्राइजेस के सामने पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि कांकेर ट्रेवल्स की बस (क्रमांक सीजी 09 एफ 0603) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए यह हादसा किया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आरक्षक बस के नीचे आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बस चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Lok Varta24 News
Post Views: 170





