जानकारी के अनुसार, दोनों भारी वाहन आपस में टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में लेते हुए पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य लोग घायल हो गए। कार चालक को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार लोग बीजापुर से कैटरिंग का काम करके लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।