Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

रायपुर शहर के मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त करवाकर यातायात सुगम बनाने हुई कार्रवाई

जोन 7 द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शासकीय संपत्ति पर विज्ञापन लेखन चस्पा कर गंदा करने पर फन फेयर प्रबंधक पर 20 हजार रू. का अर्थदंड किया गया
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनो के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही व्यापक रूप से की गई।
           स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने जोन नगर निवेश विभाग की ओर से जोन क्षेत्र में अग्रसेन चौक समता कालोनी भैसथान मैदान के पास, शासकीय संपत्ति में विज्ञापन लेखन चस्पा कर गंदा करने एवं रायपुर शहर की सुन्दरता को प्रभावित करने पर संबंधित फन फेयर के प्रबंधक को तत्काल 20 हजार रू. का अर्थदण्ड नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग में निगम कोष में जमा करवाने के निर्देश दिये है एवं नियमानुसार शपथ पत्र देने निर्देशित किया है अन्यथा की स्थिति में प्रकरण में संबंधित पर नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही किये जाने निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा संबंधित थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
            नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग एवं जोनो के नगर निवेश विभाग की टीमो ने यातायात पुलिस बल सहित मिलकर विभिन्न जोनो में अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की एवं मार्गो के यातायात को सुगम बनाकर नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी। जोन 5 नगर निवेश विभाग ने आमापारा चौक में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने एवं अतिकामको पर जुर्माना करने की कार्रवाई की। आमापारा मार्ग में फ्लैक्स निकालने की कार्रवाई की गई। जोन 10 नगर निवेश विभाग ने डुमरतराई थोक सब्जी मार्केट के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। डुमरतराई कौशल्या विहार गेट के सामने से एम्ब्रोशिया अटल परिसर चौक तक अभियान चलाकर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता ने संयुक्त कार्रवाई की। जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा वार्ड 70 के सरोना क्षेत्र से मुख्य मार्ग में रखी भवन निर्माण सामग्री रेत को जप्त करने की कार्यवाही की। जोन 5 एवं जोन 7 नगर निवेश विभाग ने मुख्य मार्गो में अतिक्रमण हटाने यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। वहीं नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता ने यातायात पुलिस बल सहित डीकेएस सुपर स्पेसिलिटी हास्पिटल से जयस्तंभ चौक मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर मार्ग को अवैध कब्जो से मुक्त करने अभियान पूर्वक कार्रवाई की एवं मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाकर वाहन चालको नागरिको को सुगम व सुव्यवस्थित यातायात प्रदत्त कर त्वरित राहत दिलवायी। अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!