Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

4 वर्षीय पुत्री यशस्वी भारती ने 19वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में दिखाए जौहार, उप मुख्यमंत्री के हाथों से मिला सम्मान

कोरबा। नया रायपुर में आयोजित राजस्थान ताइक्वांडो कराटे स्पर्धा में कोरबा जिले के पत्रकार मुकेश भारती की 4 वर्षीय पुत्री यह यश्स्वी भारती ने अपने कुशल खेल का प्रदर्शन करते हुए 16 केजी वेट के प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कोरबा जिले का नाम रोशन की है।

छग के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ यशस्वी

           गौरतलब है कि नया रायपुर में आयोजित इस स्पर्धा में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिए थे। जहां कोरबा जिला ओवरऑल परफॉर्मेंस के तौर पर कोरबा जिले की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यशस्वी भारती को इस सराहनीय प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी यशस्वी भारती की खेल को सराहा ही नहीं बल्कि यशस्वी भारती का सम्मान भी अपने हाथों से देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित किए।

पत्रकार जगत में खुशी की लहर
कोरबा जिले को गौरान्वित करने वाली चार वर्षीेय बच्ची पत्रकार व छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के कोरबा जिला उपाध्यक्ष मुकेश भारती की छोटी पुत्री यशस्वी भारती है। कोरबा जिला ओव्हरआल परफाॅर्मंस में प्रथम आने पर कोरबा जिले के पत्रकार व छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा जिला इकाई के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी पत्रकार मुकेश भारती व उनकी चार वर्षीय पूत्री को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!