Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

MCB CHIRIMIRI—–महिलाओं के उपर हो रहे अत्याचार व सामूहकि बलात्कार के खिलाफ कांग्रेंस की मौन पदयात्रा


रिपोर्ट/ अंजन मुखर्जी
चिरमिरी@एमसीबी जिला। 3 सितंबर 2024 के शाम पांच बजे एमसीबी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में लाचार कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं के उपर हो रहें अत्याचार एवं सामुहिक बलात्कार के खिलाफ प्रतिवाद स्वरूप चिरमिरी हल्दीबाड़ी ग्रामीण बैंक से खादी भंडार तक मौन प्रदर्शन पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया।
जिसमें विशाल संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने काली पट्टी लगाकर महिलाओं के उपर हो रहें अत्याचार और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की खामोशी के खिलाफ मौन विरोध प्रदर्शन किया।
             इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सुभाष कश्यप, कार्यकारी चिरमिरी ब्लाक अध्यक्ष बलदेव दास, प्रदेश महिला सचिव श्रीमती बिन्दु बलदेव दास, जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शाहिद महमूद, राजकुमार केसरवानी, सेवा दल अध्यक्ष राणा दास, जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, एनएसयूआई प्रदेश महामंत्री स्वप्निल सिन्हा यूथ कांग्रेस अध्यक्षएम शर्मा, मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला आदिवासी अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरों, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती राखी सिंह, जिला सेवादल अध्यक्षा समीरा खान, ग्रामीण महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी एवं महिला कांग्रेस की बहुत सारी कार्यकर्ता के साथ जिला और ब्लॉक स्तरीय बहुत संख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता मौन प्रदर्शन पदयात्रा में शामिल थे।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!