Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

सुबह आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया और कुछ ही घंटों बाद भाजपा की लिस्ट में आया नाम

बालाघाट। भाजपा ने मध्यप्रदेश की 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। गुरुवार को लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में कुछ नामों ने चैंकाया भी है। बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा से जिसका नाम भाजपा ने तय किया है, वो लिस्ट जारी होने के कुछ घंटे पहले तक आम आदमी पार्टी का मेंबर थे।
            बता दें कि लांजी (बालाघाट) से भाजपा ने राजकुमार कर्राये को टिकट दिया है, जिन्होंने गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिये थे। शाम को उन्हें भाजपा की जारी हुई पहली लिस्ट में राजकुमार का नाम आना सबको चैंका गया। हालांकि राजकुमार की घर वापसी हुई है। वे आप में जाने से पहले भाजपा में ही थे। राजकुमार ने दिसंबर में जबलपुर में आप की सदस्यता ग्रहण की थी। दो बार से टिकट की मांग कर रहे थे। बता दें कि राजकुमार आप में जिला संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। सोशल मीडिया अकाउंट पर राजकुमार ने 17 अगस्त को आप से इस्तीफा देने की बात कही है।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!