Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

30 वर्षो से सेवा देने वाले ठेका सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाएं-प्रदेश उपाध्यक्ष


कोरबा। ठेका सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के लिए भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर उसरवर्षा ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जनदर्शन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।
इस संदर्भ में प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर उसरवर्षा ने बताया कि सफाई कर्मचारियांे की सीधी भर्ती विभिन्न विभाग में एवं ठेका सफाई कर्मचारियों को नियमित करण की मुख्य मांग संगठन प्रदेश के मुखिया से किया गया है जो कोरबा नगर पालिक निगम् में लगभग 30 वर्षो से ठेका सफाई कर्मचारी अपनी सेवा शहर वासियों को देते आ रहे है लेकिन इसके बावजूद भी वे आज तक नियमित नही हुए और सीधी भर्ती भी लंबे समय से नही हुई है जिसके कारण ये अपने परिवार का भरण पोषण एवं शिक्षा तथा अन्य सुविधा सफाई कर्मचारी पूर्ण रूप से परिवार को नही दे पा रहे है। श्री उसरवर्षा ने आगे यह भी बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर ठेका सफाई कर्मीयों को नियमितीकरण कर सीधी भर्ती में लाने का ध्यानाकर्षण कराया गया है।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!