भिलाई। शारदा पारा, भैरव बस्ती, भिलाई में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता जी का पुण्य तिथि 11 अगस्त 2023 को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) द्वारा मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी थी व संचालन अशोक मिरी ने किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मिनी माता सन् 1952 से 1972 तक सांसद थी. उन्होंने छूआछूत के खिलाफ आवाज उठाती रही और 1955 में छूआछूत बिल पास कराने में सफल रही। सिंचाई के लिए हसदेव बागों बांध बनवाया। भिलाई इस्पात संयंत्र मे स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने में मदद करती रही। महिलाओं को पढ़ने लिखने शिक्षित करने में जोरदार प्रयास किया। समारोह में मुख्य रूप से ईश्वरी बघेल, पांचों बंजारे, मंजू कुर्रे, कृति घृतलहरे, रजनी घृतलहरे, मीना कोशरे, संतोषी यादव, किरण घृतलहरे, सुमित्रा साहू, बिन्दु बारले, बेबी कुर्रे, शान्ति घृत लहरें, आशा कड़कने, दीनानाथ, अशोक मिरी, नकूल टंडन, प्रवीण कौशिक आदि मौजूद थे। बैठक में ऐपवा ने मांग किया कि घर-घर नल में पानी दिया जाय और मच्छरों को मारने के लिए नालियों में जोरदार छिड़काव किया जाय। फागिंग गैसों का छिड़काव किया जाय। सतनाम भवन के सामने बोर किया जाय।
