नई दिल्ली। आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की है। लोकसभा चुनाव से पहले ये संसद का आखिरी सत्र है। इस दौरान पीएम मोदी ने आज सभी रिटायर हो रहे सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के विदाई भाषण में कहा कि वैचारिक मतभेद तो अल्पकालीन होते हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने इतने लंबे समय तक सदन का मार्गदर्शन किया है। देश का मार्गदर्शन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमेशा जब भी हमारे लोकतंत्र की चर्चा होगी तो उसमें मनमोहन सिंह के योगदान की चर्चा जरूर होगी। पूर्व पीएम मनमोहन ने जिस प्रकार से देश जीवन को कंडक्ट किया है। जिस प्रकार की प्रतिभा के दर्शन उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए, उसको हम लोग सीखने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा का जिक्र करते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मौजूदगी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में एक वोटिंग का अवसर था। उन्हें पता था कि विजय सत्तारूढ़ दल की होने वाली है, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह वीलचेयर पर आए और वोट किया। एक सांसद अपने दायित्य के लिए कितना सजग है उसका वो उदाहरण है। वो प्रेरक उदाहरण है।