कोरबा। 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम के सीनियर क्लब (रविंद्र सांस्कृतिक भवन) में मुख्य अभियंता संजय शर्मा के आतिथ्य एवं मार्गदर्शन तथा संकल्प महिला मंडल की अध्यक्षा- श्रीमती निहारिका शर्मा उपस्थिति में देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से 75 बच्चों द्वारा प्रस्तुत भारत के संविधान पर नृत्य नाटिका, चंद्रयान एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर आधारित देश भक्तिगीत प्रमुख रहे। गणतंत्र दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता बीपी पाटले, हेमंत सिंह, एमके गुप्ता, पी.के स्वेन, सुधीर पंड्या, उपाध्यक्ष संकल्प महिला मंडल श्रीमती प्रियंका पाटले, श्रीमती रुक्मणी सिंह, श्रीमती मिनती स्वेन, श्रीमती कविता पंड्या एवम् बड़ी संख्या में अधिकारी व परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन मनीष श्रीवास्तव सचिव सीनियर क्लब ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शशांक करमहे, प्रदीप देवांगन, गौरव गुप्ता एवं संकल्प महिला मंडल की सांस्कृतिक सचिव श्रीमती अपर्णा सेवलकर एवं श्रीमती संगीता जैन का विशेष योगदान रहा।