Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में प्रस्तावित सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक-सुनवाई का सफल आयोजन

कोरबा। ई.आई.ए नोटिफिकेशन 2006 के अंतर्गत 30 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रस्तावित 2×660 मेगा वाट़ सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत इकाइयों की स्थापना हेतु पर्यावरणीय लोक-सुनवाई का छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के दिशा निर्देशों के अनुसार विधिवत् आयोजन निर्धारित स्थल सी.एस.पी.जी.सी.एल.,कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में किया गया।
             उक्त लोक-सुनवाई हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न जन संचार माध्यमों यथा समाचार पत्रों, पेंपलेट, मुनादी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों में किया गया। सर्व संबंधितों द्वारा भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई गई एवं स्वतंत्रता पूर्वक अपना मत एवं विचार लोक सुनवाई के पीठासीन अधिकारी एडिशनल कलेक्टर, उप जिलाधीश एवं क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मण्डल, कोरबा की उपस्थिति में रखा गया था। परियोजना प्रस्तावक की ओर से मुख्य अभियंता (परियोजना) द्वारा प्रस्तावित परियोजना के पर्यावरण से संबंधित विषयों पर बिंदुवार विस्तृत जानकारी उपस्थित जन सामान्य को प्रदान की गई। लोक सुनवाई में मीडिया कर्मी भी भारी उपस्थिति रही। इस प्रकार उपरोक्त लोक-सुनवाई शांति पूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!