Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

एचटीपीएस कोरबा पश्चिम से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह, सीएसपीजीसीएल, कोरबा पश्चिम से माह नवंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र बडगुजर, वरिष्ठ पर्यवेक्षक शिव प्रसाद चौहान एवं लोचन प्रसाद साहू, कनिष्ठ पर्यवेक्षक कृष्णचंद्र साहू एवं जतरू राम कालो को पॉवर कंपनी की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए सभी विशिष्ठ अतिथियों का मुख्य अभियंता संजय शर्मा के आतिथ्य में पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं सेवा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रम का प्रारंभ रविन्द्र साहू ने अपनी मनोरम संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से किया, जिसके उपरांत मंच का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी साथियों के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। वही सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियोंध्कर्मचारियों ने भी अपने सुदीर्घ सेवाकल के अनुभवों को साझा कर संयंत्र की उन्नति एवं कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए संस्थान के प्रति उनके अनमोल योगदान को सराहा। इस अवसर पर अति. मुख्य अभियंता (टी एंड एस.एस.) एम.के गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (संचा. एवं संधा.) एक पी.के स्वेन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (नवीनीकरण) पी.भास्कर राव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एफ.एम.) सुधीर कुमार पंड्या सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी व कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभागृह में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया गया ।

 

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!