Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

मतगणना से पहले कांग्रेस ने बुलाई बैठक, सीएम उम्मीदवारी पर क्या बोले टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के सर्वे ने सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी है। एग्जिट पोल के रूझान के बाद राजनीतिक दलों द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था और भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी।

परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में सीएम पद पर रार
छत्तीसगढ़ में अभी से ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर रार जारी है। हालांकि, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि हमने सर्वसम्मति से फैसला किया कि आलाकमान जो तय करेगा वही अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में ढाई-ढाई साल को लेकर हमारा अनुभव अच्छा नहीं रहा। हम किसी तरह की अटकलें नहीं चाहते, क्योंकि इससे रिश्तों में भी तनाव पैदा होता है। इसलिए हमने इसे आलाकमान पर छोड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस नेताओं की हो रही बैठक
मतगणना से पहले कांग्रेस ने एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और चरण दास महंत भी शामिल होंगे।

एग्जिट पोल क्या बोले भूपेश बघेल और रमन सिंह?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक्जिट पोल पर ध्यान मत दीजिए। कांग्रेस भारी बहुमत के साथ फिर सत्ता में आ रही है। कांग्रेस को जो 57 सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं, वह रियल रिजल्ट में उलट जाएंगी, यानी 75 हो जाएंगी। चाहे तो आप इसमें पांच सीटें और जोड़ सकते हैं। हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। हमें विश्वास है और जनता पर भरोसा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा है कि 15 सीटों से 46 पहुंचने की कल्पना एक्जिट पोल से साकार होती दिख रही है। भाजपा इतने पर नहीं रुकेगी। 52 से 55 सीटें जीतकर आएगी। एक्जिट पोल में बस्तर और सरगुजा से संबंधित रुझान मतदान के आधार पर नहीं है। कांग्रेस 40 सीट तक भी नहीं पहुंचेगी। हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मेहनत पर राज्य की जनता को भरोसा है।

छत्तीसगढ़ में होगा परिवर्तन, सरोड पांडे
एग्जिट पोल पर भाजपा की वरिष्ठ नेता सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा ने बहुत प्रगति की है। हम उन राज्यों में सरकार बनाएंगे जहां हमारी सरकार पहले से है और उन राज्यों में भी जहां हमारी सरकार नहीं है। लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है।

 

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!