Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

  हथियार उठाएंगे इजरायली नागरिक? 18 दिन में एक लाख लोगों ने मांगा गन लाइसेंस

तेल अवीव। सात अक्टूबर को हुए हमास के बर्बर हमले के बाद दक्षिणी इजरायल के एक लाख से ज्यादा लोगों ने गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। यह जानकारी इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय ने दी है।

दो साल में मिलते थे इतने आवेदन
बताया गया है कि हमले से पूर्व दो वर्षों में इतने आवेदन प्राप्त होते थे। शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले शेहर फिशबिन का कहना है कि अगर वह स्वयं अपनी सुरक्षा नहीं कर सकते तो अन्य व्यक्ति यह कार्य कैसे कर सकता है। व्यक्ति की अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद की होती है। कादिमा जोरान शहर के रहने वाले 23 वर्षीय शेहर ने हाल ही में अपना अनिवार्य सैन्य सेवाकाल पूरा किया है, लेकिन गन लाइसेंस के अपने आवेदन पर सरकार के जवाब से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनके पास आवेदन को सिस्टम में शामिल किए जाने का मैसेज आया है।

हमास ने किया था इजरायल पर हमला
सात अक्टूबर को हमास के हमले में इजरायल के करीब 1,400 लोग मारे गए थे। इतनी बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान तब हुआ जब सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का दावा किया गया था। इन दावों की हवा निकालते हुए हमास के लड़ाकों ने जमीनी, समुद्री और आकाशीय रास्तों से इजरायल में घुसकर हमला किया था। ये लड़ाके अपने साथ 200 से ज्यादा लोगों को अगवा करके भी ले गए हैं, जो इस समय गाजा में बंधक बने हुए हैं। इजरायल के नागरिकों को अब लग रहा है कि सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों पर ही आश्रित रहना उचित नहीं है, इसलिए अपना हथियार लेकर खुद की सुरक्षा करना ज्यादा ठीक है।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!