Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

गरबा उत्सव में उपस्थित होकर फिल्म स्टार एल्सा घोष एवं मन कुरैशी अपने आपको रोक नहीं पाए, देखें गरबा

शिवशंकर जायसवाल की रिपोर्ट
कोरबा। कटघोरा नगर कटघोरा में चार-पांच सालों से केटीजी क्लब द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से तीन दिवसीय गरबा का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी 21, 22 , एवम 23 अक्टूबर को गरबा प्रतियोगिता का आयोजन गोकुलधाम में किया गया।
22 अक्टूबर की रात्रि को छत्तीसगढ़ के फिल्म स्टार एल्सा घोष एवं मन कुरैशी उपस्थित हुए। और सभी लोगो को डांस करते हुए अपने आपको रोक नही पाए कुछ मिनट तक दोनो लोगो के साथ डांस किए। इतने में सभी दर्शक भी झूम उठे। फिल्म स्टार ले शुरू होगे, माया की कहानी अभिनेत्री एल्सा घोष का हंस मत पगली, फस जावे के अभिनेता मन कुरैशी शामिल हुए। अभिनेत्री एल्सा घोस एवम मन कुरेशी ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि कटघोरा में इतना अधिक प्यार, सम्मान मिलेगा मंच पर उन्होंने अपनी फिल्म प्रस्तुति देकर सभी को मनमोहित कर दिया। अभिनेत्री एल्सा घोष एवम कुरैशी ने माता के भजनों गुजराती गाना झूमते हुए नजर आए। छोटे बड़े बच्चे एवं महिलाओं ने रंग बिरंगी परिधानों में सुरक्षित होकर एक दूसरे के साथ जमकर गरबा डांस किया। केटीजी क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मी गर्ग ने कहा कि गरबा कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के सहयोग के साथ-साथ नगर के लोगो का अथक सहयोग मिला। ऐसे बहुत कम आयोजन होते है। हमारी संस्कृति सहित परंपराओं को पहचान मिलती है। जो आने वाले पीढ़ी में एक सर्वोच्च बनाने में सहायक होती है। कार्यक्रम के दौरान गोकुलधाम परिसर में लगे स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्टाल लगाया गया था। जिसमें हजारों लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। गरबा राइट में प्रमुख रूप से समिति के सदस्य लक्ष्मी गर्ग-सुनीता गर्ग, विनय सिंह-शोभा सिंह, प्रशांत अग्रवाल वर्षा अग्रवाल, संजय कुमार पूनम, दविंदर कोर-दर्शन सिंह ,विनोद दे, शैलेंद्र कोरबा कोरियोग्राफी लकी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कसक दूह लानी, संतोष दुह लानी, पंकज दुहलानी, पंखुड़ी दुहलानी, गणेश अग्रवाल सुकन्या अग्रवाल, अशोक रजक, हिना रजक, अनिल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल सोनम अग्रवाल, नारायण अग्रवाल का अथक सहयोग रहा।

 

प्रेस वार्ता के दौरान हिरोइन एल्सा घोष एवं हीरो मन कुरैशी ने कहा हम तो जब से पैदा हुए है तभी से कलाकार है, आगे कहा कि 26 से 27 फिल्म अभी तक बना लिए हैं। जिसमें 6 से 7 फिल्म बहुत ही हिट हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि कटघोरा में सभी मतदाताओं को वोट का अधिकार है, पिछली बार 65 से 70 प्रतिशत मतदान हुआ था, और इस बार हम सभी लोगों से निवेदन करते हैं कि हंड्रेड परसेंट मतदान हो और अपने मनपसंद का सरकार चुने। सभी को सरकार चुनने का पूरा अधिकार है।

 

 

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!