Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

जिले में दो जगहों पर हुई चैन इस्नेचिंग की वारदात, पुलिस कर रही नकाबपोशो की तलाश

कोरबा। कोरबा जिलान्तर्गत दो अलग-अलग जगहों पर चैन स्नेचिंग की वारदात हुई हैं। इस चौन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हैं। उक्त घटना सिविल लाइन थाना की बताई जा रही हैं।
पहली घटना अंचल के जिला मेडिकल कॉलेज के पास घटित हुई जहां मंदिर से आरती कर घर वापस लौट रही जमुना नायक नामक महिला के गले से सोने का हार ले कर नकाबपोश बाइक सवार दो युवक भाग गए। वही दूसरी घटना फेसध्2 एमआईजी निवासी महिला सरिता देवी के घर के बाहर घटित हुई जहां से भी नकाबपोश बाइक सवार दो युवक सोने का हार ले कर भाग गए।
                  जानकारी के अनुसार उक्त घटित दोनों घटना को नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया हैं। आधे घण्टे के अंतराल में दोनों वारदात घटित हुई हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैदी के साथ जगह-जगह जांच कर रही हैं। उसके बाद भी लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस जांच कार्यवाही करते हुए उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!