Download Our App

UDYAM-CG-10-0006700

यहाई कोरबा इकाई सीजी ने स्वच्छ भारत मिशन में लिया भाग

कोरबा। यहाई कोरबा इकाई को सौभाग्य प्राप्त हुआ कि उन्हें 1 अक्टूबर को होने वाले स्वच्छ भारत मिशन में भाग लेने के लिए नगर निगम से पत्र प्राप्त हुआ।
               कोरबा इकाई के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने जिम्मेदारी ली और संयुक्त कार्यक्रम के लिए टीम का समन्वय किया। टीम द्वारा एक घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सतीश शुक्ला एवं शैलेन्द्र नामदेव के साथ उपाध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी, मनोज मिश्रा, डोलेराम साहू, रीना मिश्रा, विकास नामदेव एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम के माननीय महापौर राजकिशोर प्रसाद, अपर आयुक्त श्री कुम्हार, उपायुक्त बीपी त्रिवेदी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

READ MORE

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!